पटना: तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है। बड़े भाई की गिरफ्तारी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।


तेजस्वी यादव ने चेतावनी दी है कि अगर तेजप्रताप यादव समेत आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द रिहा नहीं किया गया और छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो विपक्ष बड़ा आंदोलन करेगा।


तेजस्वी यादव ने बिहार में पेपर लीक और परीक्षा घोटालों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आती रही हैं।


वहीं, सीवान में छात्रों पर कथित गोलीबारी और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी तेजस्वी यादव ने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन कर रहे छात्रों और आम लोगों के खिलाफ गलत तरीके से कार्रवाई की गई और कई जगहों पर मुकदमे दर्ज किए गए।


तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को आंदोलन से जुड़े मामलों में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर जेल में बंद लोगों को रिहा नहीं किया गया और छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो बिहार में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *