Bigg Boss 20 आज से शुरू: ‘तथास्तु’ थीम, एलिमिनेशन के बाद वापसी का वरदान और 18 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार एंट्री

टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादों से भरे रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। सलमान खान के लोकप्रिय शो का 20वां सीजन आज यानी 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार शो में नई थीम, नए नियम, शानदार घर और कई चर्चित चेहरों की एंट्री दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।


तथास्तु’ होगी बिग बॉस 20 की नई थीम


इस बार ‘बिग बॉस 20’ की थीम ‘तथास्तु’ रखी गई है। शो के प्रोमो में सलमान खान पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को एक खास ‘वरदान’ मिल सकता है।
सबसे बड़ा बदलाव एलिमिनेशन के नियम में देखने को मिलेगा। खबरों के मुताबिक, शो से बाहर होने वाले किसी कंटेस्टेंट को विशेष वरदान के जरिए दोबारा घर में वापसी का मौका मिल सकता है। यह नया ट्विस्ट गेम को पहले से ज्यादा रोमांचक बना सकता है।


रंग-बिरंगा होगा बिग बॉस का नया घर


सीजन 20 के लिए बिग बॉस हाउस को बेहद आकर्षक और रंगीन अंदाज में डिजाइन किया गया है। घर का इंटीरियर नेचुरल और कलरफुल थीम पर आधारित बताया जा रहा है।
गार्डन एरिया में एक विशाल पेड़ और उसके आसपास सांप की डिजाइन खास आकर्षण होगी। वहीं स्विमिंग पूल को शार्क की आकृति में डिजाइन किया गया है। बेडरूम भी रंग-बिरंगी दीवारों और अनोखे डिजाइन के साथ नजर आएगा।
इस बार घर का सबसे बड़ा सस्पेंस होगा ‘रूम नंबर 20’। यह एक सीक्रेट रूम होगा, जिसके पीछे छिपे राज से पर्दा शो शुरू होने के बाद ही उठेगा।


50 लाख रुपये से शुरू होगी प्राइज मनी


पिछले सीजन्स की तरह इस बार भी विजेता के लिए शुरुआती प्राइज मनी 50 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि बिग बॉस के खेल में टास्क और फैसलों के दौरान प्राइज मनी में बदलाव होता रहता है।


पिछले सीजन के विजेता गौरव खन्ना को भी 50 लाख रुपये की इनामी राशि मिली थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 20 का विजेता आखिर कितनी रकम जीतकर घर से बाहर निकलता है।


सलमान खान फिर संभालेंगे कमान


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। ‘वीकेंड का वार’ में सलमान अपने खास अंदाज में कंटेस्टेंट्स की गलतियों पर सवाल उठाएंगे और उनके गेम का आईना दिखाएंगे।
इस बार सलमान का लुक जरूर बदला हुआ नजर आ सकता है, लेकिन उनका कड़क और बेबाक अंदाज पहले की तरह बरकरार रहेगा।


बिग बॉस 20 में इन 18 कंटेस्टेंट्स की हो सकती है एंट्री
इस सीजन में टीवी, फिल्म, सोशल मीडिया और खेल जगत से जुड़े कई चर्चित नाम शामिल होने की चर्चा है।

संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में शामिल हैं:


आम्रपाली दुबे
माही विज
अमन गांधी
मैरी कॉम
काजी तौकीर
कुशल तंवर उर्फ गुल्लू
अरिश्फा खान
आसिफ खान
ईशा रिखी
रोहेद खान
कनिका मान
फैजल खान
रैपर यूंग डीएसए
रिया आहिर
खुशी दुबे
उदिति सिंह
रीति तिवारी
लव गिल


अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘तथास्तु’ थीम, रहस्यमयी रूम नंबर 20 और नए वरदान के नियम के साथ बिग बॉस 20 दर्शकों को कितना मनोरंजन और कितना विवाद देता है।


नोट: कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक सूची और शो के नियमों की पुष्टि प्रीमियर के बाद स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *