नई दिल्ली: इस वीकेंड सिनेमाघरों में दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। 23 और 24 जुलाई को कई बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें थलापति विजय की चर्चित पॉलिटिकल एक्शन-थ्रिलर ‘जन नायगन’ से लेकर खाने में मिलावट और फूड स्कैम जैसे गंभीर मुद्दों पर आधारित ‘द इंडिया स्टोरी’ तक शामिल है।

अगर आपको लगता है कि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ‘जन नायगन’ का ही दबदबा रहेगा, तो ऐसा नहीं है। अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार हैं।

जन नायगन: पॉलिटिकल एक्शन-थ्रिलर का जबरदस्त डोज

23 जुलाई को रिलीज होने वाली ‘जन नायगन’ इस वीकेंड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में थलापति विजय एक ईमानदार पूर्व पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, जो भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ता है।

फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन और प्रियमणि भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

द इंडिया स्टोरी: आपकी रसोई और खाने की थाली से जुड़ी कहानी

24 जुलाई को रिलीज होने वाली ‘द इंडिया स्टोरी’ बाकी फिल्मों से बिल्कुल अलग विषय पर आधारित है। श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल स्टारर यह कोर्टरूम थ्रिलर मिलावटी खाना, कीटनाशक और फूड स्कैम जैसे गंभीर मुद्दों को सामने लाती है।

फिल्म की कहानी सीधे हमारी रोजमर्रा की रसोई और खाने की थाली से जुड़ी है। यही वजह है कि यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर सकती है। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी।

दुल्हनिया ले आएगी: शादी के बीच कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट

अगर आपको हल्की-फुल्की फैमिली कॉमेडी पसंद है, तो ‘दुल्हनिया ले आएगी’ आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा और ओंकार कपूर स्टारर यह फिल्म शादी के दौरान होने वाले मजेदार घटनाक्रमों के इर्द-गिर्द घूमती है।

तेरा यार हूं मैं: दोस्ती, रोमांस और एक्शन का कॉम्बिनेशन

मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन में बनी ‘तेरा यार हूं मैं’ में दोस्ती, रोमांस और एक्शन का तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म से इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

फिल्म में परेश रावल, जॉनी लीवर, सुप्रिया पिलगांवकर और आकांक्षा शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कुल मिलाकर, इस वीकेंड सिनेमाघरों में हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर इनमें से कौन सी फिल्म दर्शकों का सबसे ज्यादा दिल जीतती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *