CWG 2026: भारतीय महिला मुक्केबाज़ों का जलवा, साक्षी चौधरी समेत 5 गोल्ड से रचा इतिहास

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) में भारतीय महिला मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। 25 वर्षीय साक्षी चौधरी ने महिलाओं के 51 किग्रा फाइनल में इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह साक्षी का पहला कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडल है।


साक्षी ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। पहले राउंड में शानदार जैब्स, तेज फुटवर्क और बेहतरीन बॉडी मूवमेंट के दम पर उन्होंने रूबी व्हाइट को पूरी तरह दबाव में रखा। दूसरे राउंड में इंग्लिश मुक्केबाज़ ने वापसी की कोशिश की, लेकिन साक्षी ने संयम बनाए रखते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत रखी और अंततः सर्वसम्मत फैसले से गोल्ड जीत लिया।


साक्षी की जीत के बाद भारतीय मुक्केबाज़ों का स्वर्णिम अभियान जारी रहा। प्रिया घांघस ने महिलाओं के 60 किग्रा फाइनल में कनाडा की मैरी-बाथौल को 4-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इसके कुछ ही देर बाद अरुंधति चौधरी ने महिलाओं के 70 किग्रा फाइनल में इंग्लैंड की चैंटेल रीड को हराकर भारत को बॉक्सिंग में पांचवां गोल्ड दिला दिया।
इससे पहले प्रीति पवार और जैस्मिन लबोरिया भी अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीत चुकी थीं। इसके साथ ही भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के किसी भी संस्करण में बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 5 गोल्ड मेडल जीतने का नया इतिहास रच दिया।


CWG 2026 मेडल टैली में भारत की स्थिति
भारतीय मुक्केबाज़ों के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेडल तालिका में बड़ी छलांग लगाते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है। भारत के खाते में अब तक 33 पदक आ चुके हैं, जिनमें 11 स्वर्ण, 15 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *