20 Nov 2026, 11:40 AM

दिल्ली मेट्रो अलर्ट: 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट गेट बंद करने की तैयारी, देखिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली | दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर और नई दिल्ली जिले के अन्य इलाकों में प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को पत्र लिखकर 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने का अनुरोध किया है।
प्रस्ताव के मुताबिक, प्रतिबंध 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से लागू किए जा सकते हैं और 10 अक्टूबर को स्थिति सामान्य होने तक जारी रह सकते हैं। संबंधित स्टेशनों से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने का अनुरोध भी किया गया है। bhi
ध्यान दें: यह पुलिस का अनुरोध और प्रस्तावित व्यवस्था है। सभी 57 स्टेशनों पर गेट बंद होने की अंतिम स्थिति के लिए DMRC की आधिकारिक सूचना जरूर जांचें।
ये हैं 57 प्रभावित हो सकने वाले मेट्रो स्टेशन
पहली सूची: मध्य दिल्ली और नई दिल्ली
1. जनपथ (Janpath)
2. पटेल चौक (Patel Chowk)
3. केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)
4. लोक कल्याण मार्ग (Lok Kalyan Marg)
5. राजीव चौक (Rajiv Chowk)
6. नई दिल्ली (New Delhi)
7. सेवा तीर्थ/उद्योग भवन (Seva Teerth/Udyog Bhawan)
8. मंडी हाउस (Mandi House)
9. बाराखंबा रोड (Barakhamba Road)
10. आईटीओ (ITO)
11. दिल्ली गेट (Delhi Gate)
12. खान मार्केट (Khan Market)
13. आर.के. आश्रम मार्ग (R.K. Ashram Marg)
14. झंडेवालान (Jhandewalan)
15. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)
16. इंद्रप्रस्थ (Indraprastha)
17. शिवाजी स्टेडियम (Shivaji Stadium)
दूसरी सूची: दक्षिण दिल्ली और आसपास
18. आईएनए (INA) — दोनों मेट्रो लाइनों पर
19. हौज खास (Hauz Khas)
20. जोर बाग (Jor Bagh)
21. अर्जनगढ़ (Arjangarh)
22. सराय काले खां-निजामुद्दीन (Sarai Kale Khan-Nizamuddin)
23. लाजपत नगर (Lajpat Nagar)
24. जंगपुरा (Jangpura)
25. आश्रम (Ashram)
26. कालिंदी कुंज (Kalindi Kunj)
27. जसोला (Jasola)
28. जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia)
29. ओखला विहार (Okhla Vihar)
तीसरी सूची: पुरानी दिल्ली और उत्तर दिल्ली
30. चावड़ी बाजार (Chawri Bazar)
31. जामा मस्जिद (Jama Masjid)
32. करोल बाग (Karol Bagh)
33. राजेंद्र प्लेस (Rajendra Place)
34. विश्वविद्यालय (Vishwavidyalaya)
35. विधानसभा (Vidhan Sabha)
36. सिविल लाइंस (Civil Lines)
37. कश्मीरी गेट (Kashmere Gate)
38. इंद्रलोक (Inderlok)
39. जीटीबी नगर (G.T.B. Nagar)
40. कन्हैया नगर (Kanhaiya Nagar)
41. नेताजी सुभाष प्लेस (Netaji Subhash Place)
42. आजादपुर (Azadpur)
43. आदर्श नगर (Adarsh Nagar)
44. जहांगीरपुरी (Jahangir Puri)
45. हैदरपुर बादली मोड़ (Haiderpur Badli Mor)
46. मजलिस पार्क (Majlis Park)
47. शालीमार बाग (Shalimar Bagh)
चौथी सूची: पूर्वी दिल्ली और रोहिणी क्षेत्र
48. सीलमपुर (Seelampur)
49. मौजपुर (Maujpur)
50. जाफराबाद (Jafrabad)
51. वेलकम (Welcome)
52. यमुना विहार (Yamuna Vihar)
53. खजूरी खास (Khazuri Khas)
54. शाहदरा (Shahdara)
55. ऋठाला (Rithala)
56. रोहिणी ईस्ट (Rohini East)
57. रोहिणी वेस्ट (Rohini West)
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि घर से निकलने से पहले संबंधित स्टेशन की स्थिति और DMRC के ताजा अपडेट की जांच कर लें। विशेष रूप से राजीव चौक, नई दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय, कश्मीरी गेट, मंडी हाउस और आईटीओ जैसे प्रमुख स्टेशनों से यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।
स्टेशन के एंट्री-एग्जिट गेट बंद होने का मतलब यह जरूरी नहीं है कि पूरी मेट्रो लाइन बंद हो जाएगी। वास्तविक स्थिति स्टेशन और DMRC के निर्देशों पर निर्भर करेगी।
राजधानी रफ्तार न्यूज़ — राष्ट्रहित सर्वोपरि।


